वीवी गिरि किस आंदोलन के समय राजनांदगांव पहुंचे थे?

भास्कर न्यूज | बालोद रविवार को जिले के लीड कॉलेज सहित 6 केंद्रों में दो पाली में सीजी पीएससी परीक्षा हुई। पहली पाली में 1978 में से 1622 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 356 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 1978 मंे से 1602 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 376 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में छत्तीसगढ़ी सवालों में अधिकांश परीक्षार्थी उलझे रहे। राहुल कुमार ने बताया कि छग राज्य में ग्राम पंचायतों का वार्डों मंे विभाजन किसके माध्यम से होता है? बिहई किसका प्रकार है? उरांव जनजाति मंे सरहुल त्योहार का आयोजन कब होता है? सहित अन्य सवाल पूछे गए थे। वीवी गिरि किस आंदोलन के समय राजनांदगांव आए थे? में विकल्प के तौर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय मिल मजदूर आंदोलन, भारत छोड़ोे आंदोलन दिया गया था। राज्य, केंद्रीय बजट, वर्ष 2024 की स्थिति में बिजली उपयोग की स्थापित क्षमता से जुडे़ सवाल पूछे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *