वीवो V50 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग आज:50MP ZEISS टेलीफोटो कैमरा, क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी; एक्सपेक्टेड प्राइस ₹42,000

चाइनीज टेक कंपनी वीवो आज यानी सोमवार (17 फरवरी) को V50 स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट और X हैंडल पर स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी दी है और इसके कुछ फीचर्स शेयर किए हैं। स्मार्टफोन में 6,000mAh बैटरी, फनटच OS 15 और 50 मेगापिक्सल का ZEISS टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा मिलेगा। ZEISS कैमरे को हाई-क्वालिटी वर्कमैनशिप और बेहतर लाइट इंटेंसिटी के लिए जाना जाता है। इस कैमरे में स्टैंडर्ड ऑटोफोकस लेंस और मैनुअल फोकस जैसे फीचर्स होते हैं। वहीं सेल्फी के लिए वीवो V50 में 50MP का ऑटोफोकस वाला ग्रुप सेल्फी कैमरा मिलेगा। भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन की कीमत 42,000 रुपए से शुरू हो सकती है। कंपनी ने स्मार्टफोन के पूरी जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसके स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुके हैं। उन्हीं के आधार पर हम इस स्मार्टफोन के अनुमानित डिटेल शेयर कर रहे हैं। वीवो V50: एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन वीवो V50: अन्य फीचर्स फोन में स्मार्ट कलर टैम्परेचर एडजस्टमेंट, डिस्टेंस सेंसिटिव लाइटिंग, स्टूडियो क्वालिटी ऑरा लाइट, और ZEISS प्रोफेशनल पोट्रेट कैमरा मिल रहा है। ​​​​​​इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगर प्रींट और टाइप-C केबल मिलेगा। स्मार्टफोन लाइव कॉल ट्रांसलेशन, ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, सर्किल टू सर्च और गूगल जेमिनी जैसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फीचर्स मिलेंगे। वीवो V50 में वीवो V40 सीरीज से अपग्रेडेड फीचर्स रिपोर्ट्स के मुताबिक अपकमिंग स्मार्टफोन वीवो V50 पिछले साल अगस्त में लॉन्च वीवो V40 स्मार्टफोन को रिप्लेस करेगा।​ इसलिए एक नजर वीवो V40 सीरीज पर ​​​​​​भी देख लेना चाहिए… पानी में गिरने के आधा घंटा बाद तक भी बचा रहेगा फोन दोनों स्मार्टफोन IP68 सर्टिफाइड हैं। यह सर्टिफिकेशन बताता है कि स्मार्टफोन धूल और पानी में भी अपना बेहतर बचाव कर सकता है। कंपनी का दावा है कि 1.5 मीटर गहरे पानी में स्मार्टफोन 30 मिनट तक पानी के असर को रोक सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *