वृंदावन धाम के लिए 110 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

श्री गोविंद यात्रा सेवा परिवार (रजि:) की ओर से आयोजित सालाना वृंदावन धाम यात्रा के अंतर्गत अमृतसर रेलवे स्टेशन से 110 श्रद्धालुओं का एक विशाल जत्था रवाना हुआ। यात्रा को पंडित रामपाल शर्मा ने विधिवत रूप से शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस धार्मिक यात्रा का नेतृत्व रिंकू बटवाल और भावना मेहरा की अध्यक्षता में किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु वृंदावन धाम पहुंचकर श्री बांके बिहारी जी, राधा रमण, राधा वल्लभ, निधि वन, इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर सहित प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त जत्था बरसाना (श्री लाडली जी मंदिर), नंदगांव, गोवर्धन, कोकिलवन, रमन रेती, मथुरा जन्मभूमि, गोकुल और रावल के भी दर्शन करेगा। यह जत्था बुधवार 11 फरवरी को अमृतसर वापस लौटेगा। यात्रा आयोजक एवं मुख्य सेवादार रिंकू बटवाल ने बताया कि श्री गोविंद यात्रा सेवा परिवार पिछले 7 वर्षों से देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्राओं का सफल आयोजन करता आ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *