वृंदावन भवन के उद्घाटन में 290 अग्र भामाशाह परिवार सम्मा​नित

भास्कर संवाददाता। पाली श्री अग्रवाल पंचायत पाली द्वारा नवनिर्मित वृंदावन भवन के उद्घाटन समारोह में मंगलवार को अग्र भामाशाह परिवारों का सम्मान किया गया। पाली और बाहर से आए हुए अग्र मेहमानों के बीच अग्र भामाशाहों का सम्मान हुआ। समाज के कमल किशोर गोयल ने बताया कि मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, डॉ. सत्य गुप्ता, प्रकाश चंद गोयल, रूपा परसरामपुरिया ने 290 अग्र भामाशाह परिवारों को माला एवं स्मृति पत्र से सम्मानित किया। श्री अग्रवाल पंचायत की समस्त कार्यकारिणी का अग्रवाल मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में माला साफा एवं शाल ओढ़ाकर से अभिनंदन एवं आभार प्रकट किया गया। नवनिर्मित वृंदावन भवन सहित पूरे परिसर के लिए भामाशाह स्व. पार्वती देवी पत्नी स्व. अचल अग्रवाल ने पूर्व में 18 बीघा जमीन दान की थी। समाज के भरत अग्रवाल ने बताया कि उसी जगह पर भव्य भवन बना है। उनके परिवार का भी समाज ने भामाशाह सम्मान किया। समाज की दी गई इतनी बड़ी भूमि के बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी ही नहीं थी। इसके बाद मंगलवार को हुए सम्मान समारोह में जमीन डोनेट करने वाले परिवार के प्रशोतम लाल के पुत्र प्रदीप और इनकी पत्नी सोनाली गर्ग का सम्मान किया गया। जमीन डोनेट करने वाले भामाशाह को समाज के वरिष्ठ कमल किशोर गोयल, सुनील गुप्ता, सुनील पोद्दार ने प्रोत्साहित कर सम्मान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *