बालोतरा | शहर के हाउसिंग बोर्ड में स्थित स्वयं सिद्धा आश्रम संस्था की ओर से संचालित वृद्धा आश्रम में बुधवार को मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान की ओर से मिठाइयां, नमकीन, फल फ्रूट, अंगूर, केला, बिस्कुट आदि वितरित किया गया। यह आयोजन सपना, विकास सिंघवी के शादी सालगिरह की निश्रा में किया गया। इस अवसर पर प्रभा सिंघवी, ओमप्रकाश बांठिया, जवेरीलाल मेहता, दौलत सिंघवी, गौतम दांती चौपड़ा, मधुबाला मेहता आदि मौजूद रहे।


