वृद्धों के बीच किया कंबल वितरण

केतार | प्रखंड के मुकुंदपुर पंचायत के मुखिया मुंगा साह ने शनिवार को दर्जनों असहाय, वृद्ध और जरूरतमंदों के कम्बल वितरण किया। मुखिया मुंगा साह ने कहा की ठंड को देखते हुए सरकार की ओर से पंचायत को एक सौ कंबल दिया गया है। जिसे पंचायत के हर वार्ड क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा की प्रखंड कार्यालय द्वारा बहुत कम मात्रा में कंबल उपलब्ध कराया गया है जिस कारण कई जरूरतमंदों को कंबल नहीं मिल सका। मुखिया ने कहा की वंचित लोगों को निजी मद से कंबल वितरण करेंगे।जिन लोगों को कम्बल मिला उसमें राजो देवी, कुलदीप बियार, यशोदा देवी, रामपति कुंवर, दुर्गावती कुंवर, कबूतरी कुंवर, बिगनी देवी, बच्चा बियार, रामनाथ प्रजापति सहित अन्य लोगो को कंबल दिया गया। इस मौके पर पंचायत सचिव आदित्य कुमार, वार्ड सदस्य धर्मेंद्र सिंह, राजा प्रसाद, वीरेंद्र लाल, शंभु ठाकुर, सुरजन गुप्ता, अशोक पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *