भास्कर न्यूज | राजनांदगांव कई युवा अपने माता-पिता और गुरुजनों की सेवा उनकी पूजा कर जीवन को सफलता के रास्ते ले जा रहे है। देश के युवा माता-पिता का आदर सम्मान करें। एक संत ने 14 फरवरी को एक दिवस दिया जो मातृ-पितृ पूजन दिवस कहलाया। इससे प्रभावित होकर स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच ने संकल्प लिया कि इस दिन को माता-पिता को समर्पित कर बच्चों के साथ सच्चा प्रेम दिवस मनाएंगे। इसी क्रम में वृद्धाश्रम में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच ने समता वृद्धाश्रम में वृद्वजनों के समक्ष मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया। मंच के प्रदेशाध्यक्ष जीवन कुमार साहू, संरक्षक, संजय शर्मा, रितेश यादव ने बताया स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच द्वारा यह आयोजन 16 सालों से किया जा रहा है। इस वर्ष भी 14 फरवरी को समता वृद्धाश्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने वृद्धजन माता-पिता को आसन पर बिठाया, उन्हें तिलक किया उनकी आरती की और विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव, वृद्धा आश्रम के संरक्षक गौतम पारख, सुभाष चोपड़ा ने पूजन कार्यक्रम को देखकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। ऐसे आयोजन हर जगह हो ऐसी भावना प्रकट की। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा आज सैकडों युवाओं ने पूजन किया वह प्रासंगिक है। मैं मंच के युवाओं को धन्यवाद देता हूं जहां एक ओर युवा पश्चिमी सभ्यता की तरफ बढ़ रहें है, अपने माता-पिता से अलग हो रहें है वही इस संस्था ने सैकड़ों युवाओं को जोड़कर एक नई दिशा देने का कार्य किया है। शत्रुघन साहू, गौरव मंत्री एवं संदीप रंगारी, घमेन्द्र साहू, अशोक, उदित नारायण मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में इन युवाओं की भूमिका स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष जीवन साहू ने बताया कि विधिवत इस पूजन कार्यक्रम में लोगों की उपस्थित का मैं हृदय आभार व्यक्त करता हूं। इस आयोजन में मुख्य रूप से स्वामी विवेकानंद युवा जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष जीवन कुमार साहू. संरक्षक संजय शर्मा, रितेश यादव, एसके देवांगन, आदित्य पराते, भरत, अरुण मानिकपुरी आदि का सहयोग रहा।


