वेंकटनगर पुलिस ने अवैध रेत से भरे ट्राली पर की कार्रवाई

वेंकटनगर पुलिस ने अवैध रेत से भरे ट्राली पर की कार्रवाई
वेंकटनगर।
दिनांक 08 जनवरी 2025 को मुखविर से सूचना मिली की एक महिन्द्रा कंपनी का लाल रंग का ट्रेक्टर ऐलान नदी बंधा घाट सिहंपुर से एक बिना नंबर का महिन्द्रा ट्रेक्टर ट्राली से ड्राईवर रेत खनिज चोरी कर ट्राली में लोड़ कर वेंकटनगर तरफ जाने वाला है। मुखविर की सूचना पर मुखविर के बताये स्थान पर ऐलान नदी रास्तेपर पुलिस पहुच कर एक लाल रंग महेन्द्रा ट्रेक्टर नीले रंग की ट्राली में रेत लोड करके आते मिला ड्राईवर से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम ऊदल प्रजापति पिता स्व. लल्लाराम प्रजापति उम्र 29 वर्ष निवासी लाईनपार वेंकटनगर वार्ड क्र. 02 थाना जैतहरी जिला अनूपपुर (म.प्र.) का होना बताया ड्राईवर को धारा 94 का नोटिस देकर ट्रेक्टर ट्राली कागजात एंव ड्राईविंग लायसेंस  तथा ट्राली में लोड रेत संबंधी टीपी पेश करने हेतु कहा गया जो रेत खनिज कि टी.पी. नही होना बताया। स्वंय ट्रेक्टर मालिका एवं चालक होना बताया। मौके पर उपस्थित साक्षीयो के समक्ष बिना नं. के एक लाल रंग के महिन्द्रा 275 डीआई कम्पनी का ट्रेक्टर नीले रंग की ट्राली में लोड अवैध रेत 03 घन मीटर कीमती 5000/-रूपये ट्रेक्टर ट्राली किमती 500000/-रूपये कुल मशरूका 505000 रूपया का मौके पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया। चालक एवं वाहन स्वामी ऊदल प्रजापती के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 का अपराध  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *