वेद मंदिर में सावन माह के उपलक्ष्य में शिव शक्ति महायज्ञ करवाया गया

भास्कर न्यूज | लुधियाना वेद मंदिर दरेसी में स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज के सान्निध्य में सावन माह के उपलक्ष्य में 25 जुलाई से शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 8 बजे से लेकर 12 बजे तक और शाम पांच बजे से लेकर सात बजे तक 21 ब्राहम्ण इस महायज्ञ में मंत्रोच्चारण कर रहे हैं। यह यज्ञ 9 अगस्त को सुबह पूर्ण होगा। पंडित अमित शास्त्री ने बताया कि सुबह विधिवत पूजन अर्चना के साथ शिव शक्ति महायज्ञ के लिए सभी ब्राह्मण इस यज्ञ के लिए मंत्रोच्चारण करते हुए यज्ञ पूरा करते हैं। शिव शक्ति महायज्ञ भगवान भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है, 9 अगस्त को सुबह यज्ञ संपन्न होगा। प्रधान महेन्द्र कुमार खोसला और मंदिर समिति के सिद्धार्थ अग्रवाल, आशुतोष शर्मा, रजनीश अनेजा, विशन सरूप चोपड़ा, शिवराम, दविन्द्र गर्ग, संजीव गर्ग और अशोक जैन इस यज्ञ में सहयोग दे रहे हैं और मंदिर के सेवा कार्यों में तत्पर रह यज्ञ के दौरान मौजूद रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *