अमृतसर| वेरका अंडरपास के पास साइडों में कई लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं, जिससे वहां गंदगी फैल गई है और इलाके की सुंदरता भी खराब हो रही है। लोगों ने कहा कि अंडरपास बनाने में करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे, लेकिन लोग इसे सुरक्षित और स्वच्छ रखने में सहयोग नहीं कर रहे। लोगों का कहना है कि खुले में कूड़ा फेंकने से न केवल सफाई प्रभावित हो रही है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि अंडरपास की सफाई नियमित की जाए और कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई की जाए। – हरप्रीत सिंह निवासी वेरका।


