राजस्थान प्रदेश में हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर बुधवार सुबह सवाई माधोपुर में भी देखा गया। इस दौरान यहां आसमान में घने बादल छाए रहे। यहां आसमान में बादल छाए रहने के साथ ठंडी हवाएं चलती रही। जिससे लोगों को हल्की सर्दी महसूस हुई। इससे पहले मंगलवार को यहां हल्के बादल छाए रहे थे, लेकिन तेज धूप के चलते मौसम में गर्माहट बनी रही थी अब यहां ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इस सप्ताह यूं हुआ मौसम में उतार चढ़ाव सवाई माधोपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को यहां अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यहां रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले गुरुवार को भी 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में आज बारिश और ओलों का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते मौसम में बदलाव देखा गया है। मौसम विभाग की ओर से सवाई माधोपुर के लिए बुधवार को बारिश और ऑल का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इस दौरान यहां हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है। जिसके बाद यहां फिर से तापमान में गिरावट हो सकती है।


