वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट हटाकर बनाएंगे मेगा मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स : मंत्री

भास्कर न्यूज | गिरिडीह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गुरुवार को शहर में आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट से चल रहे प्रोजेक्ट, झिंझरी मोहल्ला स्थित वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट और अरगाघाट का निरीक्षण किया। उनके साथ नगर निगम के पदाधिकारी और कंसल्टेंट भी स्थल पर थे। जिनसे तकनीकी जानकारी उन्होंने ली। मंत्री ने कहा कि शहर के दो-तीन प्रोजेक्ट्स पर चर्चा करने के लिए कंसल्टेंट को बुलाया है। निगम के पदाधिकारी की उपस्थिति में निरीक्षण किया है। इस दौरान पाया कि सबसे पहले आकांक्षा का जो लैंड फिल्ड साइट्स था, उसमें लगभग साढ़े 9 एकड़ जमीन थी और उसके बगल में ही आकांक्षा का वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट जो कि लगभग ढाई एकड़ का है। उस जमीन पर लगे इन प्रोजेक्ट्स को खाली कर यूनिट्स को शहर से बाहर भेजना है। जिसके बाद इसी जमीन पर एक मेगा मार्केटिंग कॉंप्लेक्स बनाना है। इससे शहर के मकतपुर, काली बाड़ी, पदम चौक, कचहरी चौक आदि जगहों पर जो अत्यधिक दबाव है, उसे कम किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि दूसरा प्रयास यह है कि यह जो उसरी रीवर फ्रंट का प्लानिंग हमने किया था, कुछ कारणों से पिछली बार नहीं हो पाया था, उसे पूरा करना है। इसे कसल्टेंट को बुला कर दिखाया है। जैसे ही सरकार से आगे का आदेश आता है, इस पर भी काम करेंगे। जिससे कि उसरी नदी में नाली का पानी सीधे रूप से नहीं बहने दिया जाएगा और नदी प्रदूषण मुक्त होगी। साथ में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, अर्बन प्लानर मंजूर आलम, सुमित गुप्ता आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *