जालंधर| मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भक्तों ने हवन किया। सर्व प्रथम ब्राह्मणों ने मुख्य यजमान अमन सुक्खा से विधिवत वैदिक रीति के अनुसार पूजन किया। इसके बाद सपरिवार हवन कुंड में आहु तियां डालीं। धाम के संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने कहा कि जिसकी जैसी श्रद्धा होती है, वह स्वयं ही उसके अनुरूप बन जाता है। शिष्य और गुरु के मध्य जो श्रद्धा के सूत्रों का सशक्त बंधन होता है, वही लक्ष्य तक पहुंचाने और अध्यात्म की समस्त विभूतियां प्राप्त कराने में प्रमुख भूमिका निभाता है। इस मौके पर समीर कपूर, विक्की अग्रवाल, अमरिंदर कुमार शर्मा, प्रदीप, दिनेश सेठ, सौरभ भाटिया, विवेक अग्रवाल, जानू थापर मौजूद रहे।


