वैलेंटाइन वीक पर पेंड्रा में प्रेमी-जोड़े ने किया सुसाइड:गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड ने फंदे से उतारा, फिर खुद सूली पर झूला

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवारी जिले में शादी में देरी होने की वजह से प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, तो उसे फंदे से नीचे उतारा, फिर खुद बॉयफ्रेंड फांसी पर झूल गया। दोनों लिन-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के पनकोटा गांव की है। बताया जा रहा है कि, करीब डेढ़ दो साल पहले किसी शादी में अनीता सिंह (20) निवासी हमाली गांव और कृष्णा सिंह (18) साल निवासी अमलिहा गांव की मुलाकात हुई थी। तब नंबर एक्सचेंज हुआ। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। लड़के की उम्र कम थी। इस कारण परिजन शादी के लिए कुछ समय रुकने की बात कह रहे थे। प्रेमिका को फंदे से उतारा, फिर खुद फांसी पर झूल गया जानकारी के मुताबिक, शादी नहीं होने से नाराज होकर बुधवार-गुरुवार की देर रात पहले युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। युवती के फांसी लगाने की जानकारी मिलते ही युवक ने उसे फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद उसने भी घर के पास नीलगिरी के एक प्लॉट में करीब 15 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली। इस तरह दोनों के प्रेम का अंत हो गया। परिजनों की सहमति से लिन-इन में रहते थे बताया जा रहा है कि, परिजनों की सहमति से लड़का और लड़की गांव में एक ही घर में लिन-इन-रिलेशनशिप में रहते थे। इसके बावजूद दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। जानिए क्या बोली नानी और बहन ? युवक की नानी मानवति का कहना है कि, लड़के की उम्र कम थी। इसलिए रुकने बोला गया था। पिछले दो तीन महीने से एक साथ रह रहे थे। लड़की हमाली गांव की रहने वाली थी। लेकिन शादी की जिद कर रहे थे। ज्यादा दिन नहीं रुक पाएंगे कह रहे थे। देर रात सोते समय लड़की ने फांसी लगा ली। उसे लड़के ने नीचे उतारा। बच जाएगी करके नीचे सुला दिया। लेकिन सांसे नहीं चल रही थी। पानी भी नहीं पी रही थी। जिसके बाद लड़के ने कहा कि, मां अब मैं नहीं रह पाउंगा। घर से भागकर उसने पेड़ पर फांसी लगा ली। दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बचा पाए। युवक की बहन किरण का कहना है कि, भाई और उसकी प्रेमिका की शादी होने वाली थी। लेकिन कम उम्र थी इसलिए कुछ समय तक रुकने कहा गया था। दोनों साथ में रह रहे थे। ………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… बॉयफ्रेंड के सुसाइड की खबर सुनकर गर्लफ्रेंड ने दी जान:चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगाई, एक दिन पहले प्रेमी ने खुदकुशी की थी दिल्ली में बॉयफ्रेंड की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद दूसरे दिन बिलासपुर में रहने वाली नाबालिग गर्लफ्रेंड ने खुदकुशी कर ली। नाबालिग ने बुआ के घर में फांसी लगाकर जान दी। 6 महीने पहले बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड को भगाकर अपने नाना-नानी के घर ले गया था। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *