मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन 2025 के बहु रंगीय कैलंडर का विमोचन किया गया। वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में रविवार को उनके निवास चौधरन कॉलोनी पर जिला बैठक हुई। संगठन के जिले भर के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। वैश्य महासम्मेलन के जिला महामंत्री विकास जैन नखराली ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श कर संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज को संगठित कर वैश्य महासम्मेलन का विस्तार करते हुए गुना जिले की प्रत्येक तहसील में वैश्य समाज बंधुओं के सुख दुःख की चिंता की जाएगी। सभी पदाधिकारियों को तहसील स्तर तक सदस्यता वृद्धि पर विशेष जोर देने के लिए भी कहा। इसके बाद सभी वैश्य घटक समाज अध्यक्ष, संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में वैश्य कैलंडर 2025 का विमोचन कार्यक्रम हुआ। बैठक में उपस्थित जनों ने कैलंडर की प्रशंसा कर पदाधिकारियों से इन्हें जल्द से जल्द सभी सदस्यों तक पहुंचाने का आव्हान किया गया। जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि कैलंडर का वितरण पदाधिकारियों का सदस्यों से सम्पर्क का प्रमुख माध्यम भी है, इसलिए इस कार्य को प्रमुखता से करें। इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशवंत अग्रवाल, ज़िला प्रभारी इंजी डीएन नीखरा, उपाध्यक्ष विनीत सेठ, संजय अग्रवाल, अखिलेश विजयवर्गीय, मदन सोनी, पंकज वैश्य, महामंत्री विकास जैन नखराली, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जिला मंत्री धरम सोनी, संदीप जैन, जिला संगठन मंत्री चंद्रेश जैन, केके नीखरा, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष प्रदीप मित्तल, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष प्रवीण सोमानी, खण्डेलवाल समाज के अध्यक्ष रामनारायण गुप्ता, श्वेतांबर समाज के अध्यक्ष पवन जैन, सराओगी समाज के अध्यक्ष राजू टोंग्या, गहोई वैश्य समाज के सचिव नरेंद्र गुप्ता, आरडी गुप्ता, युवा इकाई महामंत्री मयंक विजयवर्गीय, सिद्धार्थ अग्रवाल, यश नाटानी , शुभांकर अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में वैश्यजन उपस्थित रहे। आभार जिला महामंत्री विकास जैन ने माना।


