बिलासपुर | मां कर्मा महिला मंडल व वैश्य साहू समाज के संयुक्त तत्वावधान में 28 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे से श्री कैरू मंदिर वैश्य साहू समाज भवन, गोंड़पारा में होगा। आयोजन में समाज की महिलाओं के लिए कविता पाठ, भाषण एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। इच्छुक प्रतिभागी सांस्कृतिक सचिव स्नेहा आशीष साहू, एकता दीपक साहू तथा कार्यक्रम प्रभारी अदिति आशीष शाह से संपर्क कर नाम दर्ज करा सकती हैं।


