वॉटर पार्टी से फूलों की होली तक खास आयोजन:क्लबों में डीजे और थीम बेस्ड इवेंट, मंदिरों में भक्ति के साथ फूलों की होली

राजधानी रायपुर में इस बार होली सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अलग-अलग अंदाज में मनाई जाएगी। शहर के क्लब, कैफे और मंदिरों में विशेष आयोजन रखे गए हैं। युवा वर्ग जहां डीजे और थीम पार्टी में रंग जमाएगा, वहीं धार्मिक स्थलों पर पारंपरिक तरीके से होली खेली जाएगी। क्लबों में थीम बेस्ड होली 3 मार्च को एनटार्कटिका सी वर्ल्ड में ‘होली ऑन वॉटर्स’ का आयोजन होगा। यहां पानी और म्यूजिक के साथ होली मनाने की व्यवस्था की गई है।
पूल साइड म्यूजिक और रेन डांस इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेंगे। 4 मार्च को एरिया 36 क्लब में ‘टोमैटीना होली’ आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में टमाटरों के साथ होली खेलने की थीम रखी गई है, जो स्पेन के प्रसिद्ध टोमैटीना फेस्टिवल से प्रेरित है। रंग और टमाटर के साथ डीजे पार्टी भी होगी। इसी दिन इडो कैफे में ‘रंग रसिया’ नाम से विशेष कार्यक्रम होगा। यहां युवाओं के लिए म्यूजिक, डांस और रंगों के साथ होली का आयोजन रखा गया है। मंदिरों में भक्ति और फूलों की होली धार्मिक आस्था के साथ होली मनाने वालों के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। राम मंदिर में आज शाम विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। गिरीराज मंदिर में 3 और 4 मार्च को विशेष आयोजन तय किए गए हैं। 3 मार्च मंगलवार को मंगल आरती के बाद मंदिर के पट बंद रहेंगे और रात 9 बजे फिर से खुलेंगे। रात 9:30 बजे आरती होगी। 4 मार्च बुधवार को सुबह 9 बजे से फूलों की होली खेली जाएगी और दोपहर 12:30 बजे आरती होगी। हर वर्ग के लिए अलग अंदाज इस बार रायपुर में होली का रंग अलग-अलग रूप में नजर आएगा। जहां युवा वर्ग क्लबों में मस्ती करेगा, वहीं श्रद्धालु मंदिरों में फूलों और भक्ति के रंग में रंगे दिखाई देंगे। शहर में होली को लेकर उत्साह चरम पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *