वॉलीबॉल: गंगालूर को हरा यूपी ने जीता पहला मैच

बीजापुर| जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट की शुरूआत बुधवार को हुई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग व प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट में देशभर के कई राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें इनकम टैक्स महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, जबलपुर रेलवे, छत्तीसगढ़ पुलिस, साई तमिलनाडु, ओडिशा, तेलंगाना की टीमें खेल रही हैं। तीन दिनों तक टूर्नामेंट चलेगा और समापन शुक्रवार को होगा। टूर्नामेंट की शुरूआत वॉलीबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश गागड़ा, जिपं सदस्य शंकरैया माड़वी, मथियास कुजूर, जिपं सीईओ नम्रता चौबे, जिला खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल, एसडीएम जागेश्वर कौशल ने किया। पहला मैच गंगालूर व उत्तरप्रदेश के बीच खेला गया, जिसमें उत्तरप्रदेश विजेता रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *