वॉशिंग मशीन से कपड़े धोते समय लगा करंट:रतनगढ़ पंचायत समिति के कर्मचारी की मौत, परिजनों को सौंपा शव

चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ठठावता में करंट लगने से एक युवक की मौत हाे गई। परिजनों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार की है। रतनगढ़ थाने के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि रतनगढ़ पंचायत समिति में कार्यरत 43 वर्षीय मनोहरलाल अपने घर में वॉशिंग मशीन से कपड़े धो रहे थे। अचानक उन्हें तेज करंट का झटका लगा और वे बेहोश हो गए। परिजन तुरंत उन्हें गवर्नमेंट जालान अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राजूराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मनोहरलाल रतनगढ़ पंचायत समिति में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। उनकी अकाल मृत्यु से परिवार में शोक की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *