वोटर लिस्ट में पति वार्ड 11 और पत्नी 12 में

हजारीबाग | नगर निगम चुनाव के लिए तैयार वोटर लिस्ट ने परिवारों को भी बांट दिया है। ओमपुरी शहर के वार्ड 12 में आता है। इसके निवासी अरूण कुमार सिन्हा का नाम वार्ड 11 के वोटर लिस्ट में है। इनकी पत्नी मीना देवी का नाम वार्ड 12 के वोटर लिस्ट में है। पति और पत्नी को दो अलग अलग वार्ड में बांट दिया गया है। ऐसा कई परिवारों के साथ हुआ है। पति और पत्नी को अलग अलग वार्ड में डाल दिया गया है। पति पत्नी को अलग अलग वार्ड में डाले जाने की सूचना घर के लोगों को तब मिली जब बीएलओ ने मतदाता पर्ची घर पहुंचाया। पूरे मुहल्ले में लोग एक दूसरे से यह जानने का प्रयास करने लगे किसके परिवार को बांटा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *