भास्कर न्यूज | सिनोधा ग्राम जरौद के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता रामकुमार कुंजाम को नेपाल काठमांडो के”शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन” द्वारा “अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस” के अवसर पर बीते 21फरवरी को डिजिटल ई-प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। कुंजाम ने बताया कि यह फाउंडेशन देश,विदेश के हजारों कवि,लेखक,पत्रकार,साह ित्यकार एवं शिक्षकों को भारत,नेपाल मैत्रीय विकास देवनागरी लिपि के संरक्षण संवर्धन तथा नेपाली तथा हिन्दी भाषा संयुक्त वैश्विक प्रचार प्रसार तथा देश,विदेश की भाषा,साहित्य,कला और संस्कृति से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर एक हजार प्रतिभाओं को सम्मानित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष पहचान के रूप में कुल 2482 प्रतिभागियों में 583 महिला तथा 417 पुरूष तथा बाल कवि,वयोवृद्ध सभी को सम्मानित किया गया। कुंजाम “प्रकृति” वरिष्ठ व्याख्याता को सम्मानित कर नि: शुल्क आनलाईन कार्यक्रम मार्फत सभी को ई प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ।


