व्यापारी के मकान से डेढ़ करोड़ कैश-ज्वेलरी चुराने वाले पकड़े:शादी से 14 दिन बाद लौटा परिवार को ताले टूटे देखे थे; गांव के ही निकले 2 आरोपी

किराना व्यापारी के मकान में 18 जनवरी को हुई डेढ़ करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि 3 फरार की अभी तक तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी गांव के ही रहने वाले थे, आरोपियों को पहले से मालूम था कि परिवार शादी में चेन्नई जा रहा था। डेढ़ करोड़ की ज्वेलरी कैश चुराए थे ब्यावर एसपी श्याम सिंह ने बताया- चोरी की सूचना ब्यावर के टॉडगढ़ थाना इलाके के बड़ाखेड़ा गांव के किराना व्यापारी शांतिलाल जैन ने 28 जनवरी को दी थी। इसमें बताया था कि वे पूरे परिवार समेत 14 जनवरी को शादी में चेन्नई गए थे। इसके 14 दिन बाद 28 जनवरी लौटे तो उन्हें रसोई और दो कमरों के ताले टूटे मिले। चोरों ने लोहे की तिजोरी तोड़कर उसमें रखे 85 किलो चांदी के जेवरात, 800 ग्राम सोने के जेवरात और तीन लाख रुपए नकद चुरा लिए थे। चोरों ने करीब डेढ़ करोड़ की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसी मामले में आज मंगलवार शाम को बड़ाखेड़ा गांव के पिंटू सिंह रावत (22) और लक्ष्मणसिंह रावत (30) को भीम से गिरफ्तार किया है। इनके पास से 55 लाख रुपए कीमत के 31 किलो चांदी और 222 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए हैं। इस तरह दिया वारदात को अंजाम
एसपी श्याम सिंह ने बताया-आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि 18 जनवरी की रात को वारदात को अंजाम दिया गया। चार लोग रात के अंधेरे में आसपास के मकानों की छत पर चढ़कर घर के अंदर बने चौक में दाखिल हुए और एक आरोपी बाहर निगरानी के लिए खड़ा हो गया। दो आरोपी गांव के ही हैं, इसकी वजह से उन्हें पहले से ही पता था कि घर सूना है। तीन आरोपियों की तलाश जारी
एसपी ने बताया- मामले में अन्य आरोपी हिम्मतसिंह, नारायणसिंह और एक अन्य की तलाश जारी है। टॉडगढ़ थानाधिकारी हनुमान राम के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और बाकी माल की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *