कोटा में फर्नीचर मार्केट में व्यापारी,पूर्व पार्षद व सीएलजी मेंबर से मारपीट करने के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में व्यापारी सड़क पर उतरे है। व्यापारियों ने आज फर्नीचर मार्केट बंद रखा है। व्यापारी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग परअड़े है। पूर्व पार्षद जसपाल अरोड़ा ने कहा की रविवार दोपहर को उन्होंने दो युवकों से गाड़ी ठीक से चलाने को कहा था। इसी बात को लेकर युवकों ने मारपीट कर दी। शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को पकडकर पाबंद किया। जबकि मुख्य आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया। मेँ सीएलजी मेंबर हूं, पूर्व पार्षद रह चूका। हम व्यापारी होने के नाते टैक्स भी देते है। आज पुलिस प्रशासन हम जैसे लोगों का ही साथ नहीं दे रही तो फिर किसका साथ देगी। एक आरोपी को 107,151 मेँ पाबंद करके छोड़ दिया। दूसरे की गिरफ्तारी के प्रयास नहीं किए जा रहे। इसलिए आज हमने फर्नीचर मार्केट बंद रखा है। इस मार्केट में 140 दुकाने है। व्यापारी सुनील निमोदिया ने कहा की जसपाल अरोड़ा ने केवल गाड़ी ठीक से चलाने के लिए बोला था।इसी बात को लेकर युवकों ने उनके साथ मारपीट की। ये पुलिस प्रशासन के लिए सोचने का विषय है कि एक आरोपी क़ो इतना जल्दी कैसे छोड़ दिया? हम कोटा व्यापार महासंघ से बात करेंगे।अगर आरोपी को नहीं पकड़ा गया तो हम लोग चक्का जाम भी कर सकते हैं। हमारी मांग है की मुख्य आरोपी दीपक को जल्द गिरफ्तार किया जाए। मामले में जानलेवा हमले की धाराएं जोड़ी जाए।


