बालोतरा में व्यापारी का अपहरण कर लाखों रुपए लूटकर फिरौती मांगी। उसी से बदमाशों ने स्कार्पियो खरीद दी ली। घटना बालोतरा जिले के सिवाना थाना इलाके थापण गांव की है। व्यापारी ने एक माह पहले पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें घटना 27 अगस्त 2025 की बताई है। पुलिस ने अब लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया वहां से जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार 7 जनवरी 2026 को इलेक्ट्रिकल व्यापारी भोपाराम ने सिवाना थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया- इलेक्ट्रिकबल केबल आइटम तैयार कर ट्रांसपोर्ट के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर माल भेजता है। राजस्थान में उसका माल जोधपुर, देचूरी, राणी, सुमेरपुर, जावाल, भीनमाल, गुड़ामालानी, बागौड़ा, जीवाणा, बालोतरा, सिवाना और आहोर में व्यापारियों की मांग के अनुसार भेजता हूं। हर माह की 20-25 तारीख को पेमेंट लेने आता हूं। रुपए लेकर दिल्ली लौट जाता हूं। कार को टक्कर मारकर किया किडनैप, मांगी फिरौती 20 अगस्त 2025 को पेमेंट लेने के लिए सिवाना, आहोर, जीवाणा, बागौड़ा, गुड़ामालानी, भीनमाल, सुमेरपुर, राणी और जोधपुर के व्यापारियों से पेमेंट लेने दिल्ली से आया। रुपए इकट्ठे कर 14 लाख 77 हजार 5 सौ रुपए इकट्ठे किए। इसमें से साढ़े चार लाख रुपए पिताजी को दे दिए। बाकी रुपए लेकर 27 अगस्त को थापन गांव से दिल्ली के रवाना हुआ। आहोर में कुछ बकाया पेमेंट लेने के लिए ब्रेजा कार से गया। बीच रास्ते रमणिया गांव के पास पहुंचा। सफेद रंग की बोलेरो कैंपर में सवार तीन बदमाशों ने कार को टक्कर मार दी। बदमाशों ने उसका जबरदस्ती किडनैप कर लिया। मारपीट कर फिरौती मांगी, उसकी गाड़ी में से 10 लाख 27 हजार 5 सौ रुपए छीन लिए। एक्स्ट्रा रूपए की डिमांड करने की। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। लूटे रुपए से खरीदी स्कार्पियो जब्त पुलिस टीम ने सूचना और तकनीकी और परंपरागत पुलिसिंग के जरिए बदमाशों के ठिकानों पर दबिशें दी। घटना में शामिल आरोपी दिलीपसिंह पुत्र धनसिंह निवासी धीरा, विरेंद्र सिंह पुत्र रतनसिंह निवासी टाट बधडा, भावेश पुत्र सुरेश कुमार निवासी सिवना सभी पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा डिटेन कर पूछताछ की। जिसमें आरोपी शामिल होना पाया गया। जांच में सामने आया कि लूटी गए रुपए से स्कार्पियो वाहन को खरीदा, पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है। जांच के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया। आरोपी दिलीपसिंह सिवाना थाने का एक्टिव हिस्ट्रीशीटर है।


