बिलासपुर| व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन में चार दिवसीय ‘शिल्प व फन मेला’ का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इसका समापन 1 मार्च को होगा। महापौर पूजा विधानी ने विधिवत पूजन-अर्चन कर मेले का उद्घाटन किया। पहले ही दिन बड़ी संख्या में शहरवासी मेले में पहुंचे। मेले में बच्चों के लिए झूले और विभिन्न गेम्स आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, वहीं फूड जोन में लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं। खरीदारी के लिए लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक्स, हैंडीक्राफ्ट, परिधान, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बैग, खिलौने, हर्बल उत्पाद और महिला गृह उद्योग से जुड़े स्टॉल्स पर अच्छी भीड़ देखी गई। आयोजन महिला उद्यमी संघ, बिलासपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है। स्थानीय महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन व बिक्री का मंच मिलने से उनमें उत्साह है।


