अलवर| दादा भगवान सर्व कल्याण ट्रस्ट की ओर से रविवार से 17 फरवरी तक सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक व शाम 4 से 6 बजे प्रताबंध रोड स्थित सनातन स्व संस्कार केंद्र में तीन दिवसीय अध्यात्म विज्ञान पर शंका समाधान एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम होगा। स्वामी कमलेशानंद श्रद्धालुओं की शंकाओं का समाधान करेंगे। यह जानकारी ट्रस्ट अध्यक्ष पवन खंडेलवाल ने दी ।


