भास्कर न्यूज | अमृतसर शंभू बॉर्डर पर फरवरी 2024 से मार्च 2025 तक चले किसानी आंदोलन में किसान मजदूर मोर्चा ने 20 लाख का खर्च सार्वजनिक किया है। वहीं किसान मजदूर मोर्चा ने आंदोलन में महीने और दिन के हिसाब के सारा खर्चा सार्वजनिक किया है। किसानों की ओर से मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर आंदोलन किया गया था। इस आंदोलन की अध्यक्षता किसान मजदूर मोर्चा ने की थी। 13 फरवरी 2024 को हरियाणा के शंभू बार्डर पर शुरू हुआ जो मार्च 2025 तक जारी रहा। हालांकि इस दौरान 14 महीने चले इस आंदोलन में 401 दिन किसान शंभू बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते रहे। इस दौरान फरवरी 2024 में 242760 फंड इकट्ठा हुआ। मार्च 2024 में 485510, अप्रैल 2024 में 256310, मई 2024 में 653650, जून-24 में 18130, जुलाई-24 में 8300, अगस्त-24 में 85070, सितंबर-24 में 64570 फंड जमा हुआ। जिसकी कुल राशि 20,58,254 रही। आंदोलन के दौरान 20,56,520 रुपए का कुल खर्च किया गया। जिसमें से अब किसान मजदूर मोर्चा के पास इकट्ठा हुए फंड से 1734 रुपए बाकी बचे। इस सारे फंड को किसान मजदूर मोर्चा के राज्य नेता सरवन सिंह पंधेर ने साझा किया है।