नॉर्दन रेलवे की दिल्ली डिवीजन के शकूरबस्ती स्टेशन पर तकनीकी कार्य के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कारण बीकानेर डिवीजन के रेल ट्रैफिक पर असर पड़ेगा। कुछ ट्रेनों को रद्द किया जाएगा या उनका रास्ता बदला जाएगा। इसमें श्रीगंगानगर से चलने वाली अथवा श्रीगंगानगर को आने वाली कई रेल सेवाओं को भी रास्ता बदलकर चलाया जाएगा।
श्रीगंगानगर-दिल्ली ट्रेन 5 जनवरी से 16 जनवरी तक श्रीगंगानगर से रोहतक स्टेशन तक संचालित होगी। यह रेलसेवा रोहतक-दिल्ली के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
इसी तरह दिल्ली-श्रीगंगानगर ट्रेन 5 जनवरी से 16जनवरी तक दिल्ली के स्थान पर रोहतक स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा दिल्ली-रोहतक के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
नान्देड-श्रीगंगानगर ट्रेन 6 जनवरी, 9 जनवरी और 13 जनवरी को नांदेड़ से रवाना होकर बदले हुए रास्ते नई दिल्ली- आदर्शनगर -पानीपत-जींद होकर चलेगी।
मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर ट्रेन 7 जनवरी, 14 जनवरी और 16 जनवरी को मेरठ कैंट से रवाना होकर बदले रास्ते नई दिल्ली-दिल्ली सराय-दिल्ली कैंट होकर चलेगी।
नान्देड-श्रीगंगानगर ट्रेन 12 जनवरी को नान्देड से रवाना होकर बदले रास्ते नई दिल्ली-आदर्शनगर दिल्ली-पानीपत-जींद होकर चलेगी।
श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज ट्रेन 13 जनवरी को दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय-नई दिल्ली-तिलकब्रिज होकर चलेगी।
तिलकब्रिज-श्रीगंगानगर ट्रेन 14 जनवरी को तिलकब्रिज से रवाना होकर बदले रास्ते नई दिल्ली-दिल्ली सराय-दिल्ली कैंट होकर संचालित होगी।
दिल्ली-श्रीगंगानगर ट्रेन 28 दिसंबर, 29 दिसंबर व एक जनवरी से चार जनवरी तक दिल्ली से रवाना होकर बदले रास्ते दिल्ली-सोनीपत-गोहाना-जींद होकर चलेगी।


