शक्ति प्रदर्शन; युवा सम्मेलन में श्रम कोड और वेतन मुद्दों पर आर-पार की चेतावनी

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के जयपुर मंडल का युवा सम्मेलन गणपति नगर स्थित अरावली क्लब में हुआ। मजदूर आंदोलन के प्रणेता उमरावमल पुरोहित की पुण्यतिथि पर आयोजित सम्मेलन में युवाओं ने श्रमिक अधिकारों, वेतन विसंगतियों और पदोन्नति संबंधी मांगों को लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। सम्मेलन से पहले निकाली गई विशाल रैली ने संगठन की ताकत का संदेश दिया। इस सम्मेलन का उद्घाटन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने किया। मंडल मंत्री राकेश यादव ने सम्मेलन की रूपरेखा रखी, जबकि अध्यक्षता के.एस. अहलावत ने की। जयपुर मंडल की सभी शाखाओं से बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों की मौजूदगी ने साफ संकेत दिया कि आने वाले समय में यूनियन श्रमिक हितों के मुद्दों पर आंदोलन को और कड़ा कर सकती है। इस दौरान एजीएस राजीव सारण, मीना सक्सेना, प्रेम नारायण, पारुल माथुर, गोपाल चौधरी, नरेन्द्र चाहर, राजेश वर्मा, अनूप शर्मा, सुरेश ढाका, देशराज सिंह, लोकेश मीना व हीरालाल सहित अन्य मंडल पदाधिकारी और रेलकर्मी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *