‘शक्ल अच्छी नहीं तो क्या हुआ…सरकारी नौकरी तो है’:6 कॉन्स्टेबल ने बनाई रील्स; बोले- कपड़ा नहीं तो क्या हुआ, वर्दी तो है ना, नोटिस जारी

मध्य प्रदेश के रीवा में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग ले रहे 6 कॉन्स्टेबल ने वर्दी पहनकर रील्स बनाई है। रील्स में कॉन्स्टेबल कह रहे हैं कि शक्ल अच्छी नहीं है तो क्या हुआ, सरकारी नौकरी तो है ना। रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रीवा पुलिस प्रशिक्षण शाला के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने रील्स वायरल होने के बाद सभी कॉन्स्टेबल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में लिखा है कि आपके बोले गए डायलॉग से पुलिस विभाग की गरिमा धूमिल हुई है। आपके खिलाफ क्यों न कार्रवाई की जाए। ‘मटियामेट ग्रुप’ में पोस्ट की गई थी रील्स जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2026 को दोपहर 3:04 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर बने “मटियामेट ग्रुप” में वर्दी पहने नव आरक्षकों ने रील पोस्ट की थी। रात 8:04 बजे तक इस रील को 5,010 से अधिक बार देखा जा चुका था। रील्स वायरल होने के बाद लोगों ने अलग-अलग कमेंट्स किए। इममें ज्यादातर कमेंट्स पुलिस विभाग के खिलाफ थे। ये रील्स पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची। इसके बाद पुलिस विभाग ने आरक्षकों को नोटिस जारी किया। रील्स में आरक्षकों ने बोले ये डायलॉग शक्ल अच्छी नहीं है तो क्या हुआ, सरकारी नौकरी तो है…हमारे पास पैसा नहीं है तो क्या हुआ, मंथली तो आता है ना…हमारे पास कपड़ा नहीं है तो क्या हुआ, वर्दी तो है ना… रील बनाने वाले आरक्षकों के नाम विभाग का सख्त रुख, कार्रवाई की चेतावनी बता दें कि भोपाल पुलिस हेडक्वार्टर ने साफ निर्देश दिए हैं कि ऑफिशियल ड्यूटी के अलावा, पब्लिक इस्तेमाल के लिए यूनिफॉर्म में कोई भी वीडियो या रील नहीं बनाई जानी चाहिए। ट्रेनिंग के दौरान इंटरनल और एक्सटर्नल इंस्ट्रक्टर ने बार-बार ऐसा न करने की सलाह दी थी। अधिकारियों ने माना है कि रील में इस्तेमाल किए गए शब्द और एक्टिंग एक डिसिप्लिन्ड पुलिस फोर्स की इमेज के खिलाफ हैं। सभी नए कांस्टेबलों से तुरंत जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर डिसिप्लिनरी एक्शन की चेतावनी दी गई है। ……………………………. यह खबर भी पढ़ें रीवा में महिला पुलिसकर्मी ने वर्दी में बनाई रील रीवा में ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की रील वायरल होने बाद एसपी विवेक सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, सिटी कोतवाली में पदस्थ एक महिला प्रधान आरक्षक ने न्यायालय, थाना और पुलिस वाहन में सहकर्मियों के साथ भोजपुरी गानों पर रील बनाकर पोस्ट की हैं, जो वायरल हो रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *