शक में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या की:बोला-नहीं देती थी समय,दूसरे से करती थी बात; गुस्से में सिर कीचड़ में दबाकर मार डाला,3 गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले में ग्राम पीपरा और बरगांव के बीच खेत में मिली युवती पूजा महंत (21) के शव के मामले में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड प्रवीण प्रकाश चंद्रा (28) को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह अफेयर में शक और गुस्सा बताया जा रहा है। यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि 27 जनवरी की सुबह बरगांव में रामेश्वर साहू के खेत में एक अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला प्रतीत होने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें तड़के सुबह 4.38 बजे दो युवक बाइक पर जाते दिखाई दिए। इसके कुछ ही मिनट बाद 4.45 बजे मृतका पूजा महंत अकेली मोबाइल पर बात करते हुए उसी रास्ते से गुजरती नजर आई थी। युवती का शव खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला जांच में सामने आया कि पूजा महंत ग्राम किरीत में आयोजित वार्षिक उत्सव देखकर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच घर लौटी थी। उसके पिता ने उसे देखा भी था। इसके बाद तड़के करीब 4.45 बजे वह घर से निकली और कुछ ही देर बाद उसका शव खेत में कीचड़ से सनी अर्धनग्न अवस्था में मिला। पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा ने बताया कि उसे शक था कि पूजा उसे समय नहीं देती और किसी अन्य युवक से बातचीत करती है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में उसने खेत में पूजा को धक्का देकर उसका सिर कीचड़ में दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अतिरिक्त, हत्या के बाद आरोपी को भागने में मदद करने वाले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पटना से पकड़ा गया मुख्य आरोपी
घटना के बाद आरोपी को फरार कराने में उसके भाई लव प्रकाश चंद्रा (32) और दोस्त केशव चंद्रा (34) ने मदद की। दोनों ने प्रवीण को शिवरीनारायण बस स्टैंड से बाहर भेज दिया। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए आरोपी को पटना से गिरफ्तार किया। सबूत जब्त, तीनों न्यायिक रिमांड पर..
पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन, पहने हुए कपड़े और आरोपी की मोटरसाइकिल बरामद की है। मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा के साथ-साथ उसे भगाने में मदद करने वाले लव प्रकाश चंद्रा और केशव चंद्रा को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *