भास्कर न्यूज | धमतरी अधिवक्ता संघ धमतरी द्वारा आयोजित खेल पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच गोपी कुर्रे धमतरी और मुकेश साहू कुरूद के बीच हुआ, जिसमें जीत मुकेश साहू के नाम रही। दूसरे मुकाबले में धनंजय तिवारी ने मयंक सिंह ठाकुर को मात दी। वहीं, तीसरे मैच में डीएस मोरार और गोविंदा गंजीर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें गोविंदा गंजीर ने विजय हासिल की। चौथा मैच अधिवक्ता अवस्थी और खिलेंद्र प्रताप साहू के बीच हुआ, जिसमें अधिवक्ता अवस्थी विजयी रहे। पहला मैच तरुण साहू और राकेश साहू के बीच खेला गया, जिसमें राकेश साहू विजेता बने। दूसरा मैच रिदा अनवर और सुमैया बानो के बीच हुआ, जिसमें रिदा अनवर ने जीत दर्ज की। तीसरे मैच में धनंजय तिवारी ने सिद्दार्थ शाहा को हराकर जीत हासिल की, जबकि चौथे मुकाबले में साजिद अनवर ने परमानंद अग्रवाल को पराजित किया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नीरज तिवारी, सचिव बीएल सिन्हा, सांस्कृतिक व क्रीड़ा सचिव पीयूष देवांगन, कपिल चालकी, दिव्यांशु साहू, संजय शुक्ला और गजानंद मीनपाल सहित अन्य अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।


