शपथ से पहले फडणवीस ने महाकाल से भस्म-प्रसाद बुलाया:पुजारी को फोन कर शपथ समारोह में शामिल होने का न्योता दिया, आज रवाना होंगे

महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को होगा। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगे। शपथ समारोह से पहले फडणवीस ने महाकाल मंदिर के पुजारी को निमंत्रण देते हुए भस्म और प्रसाद के साथ बुलाया है। पं.आशीष पुजारी ने बताया कि फडणवीस ने उन्हें खुद फोन कर शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया है। उनके मुंबई आने-जाने के लिए फ्लाइट का टिकट, रुकने और गाड़ी की व्यवस्था भी की गई है। आशीष पुजारी ने बताया कि वे शपथ ग्रहण समारोह के लिए आज शाम को निकलेंगे। अपने साथ महाकाल का प्रसाद, दुपट्टा और रुद्राक्ष की माला लेकर जाएंगे। महाकाल मंदिर आते रहे हैं फडणवीस
फडणवीस भगवान महाकाल के अनन्य भक्त हैं। पहली बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने पर भी वे महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आए थे। इसके बाद लगातार यहां आकर पूजन करते रहे हैं। भस्म और प्रसाद लाने के लिए कहा
आशीष पुजारी ने कहा- देवेंद्र फडणवीस जी के यहां से न्योता आया है। उन्होंने महाकाल की भस्म और प्रसाद लेकर आने के लिए कहा है। आज शाम को मैं यहां से निकल जाऊंगा। कल शपथ ग्रहण समारोह है। कल शाम को या परसों सुबह लौटूंगा। महाराष्ट्र के घटनाक्रम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… फडणवीस का महाराष्ट्र का CM बनना तय, भाजपा विधायक दल ने नेता चुना महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के 11 दिन बाद भाजपा विधायक दल ने देवेंद्र फडणवीस को नेता चुन लिया है। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी सीएम के लिए एकनाथ शिंदे और अजित पवार का नाम फाइनल हो गया है। महायुति के विधायकों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी सीएम राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *