शबरी जयंती महोत्सव पर 5 दिवसीय सत्संग शुरू:बुरहानपुर के झिरपांजरिया में 400 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

बुरहानपुर के धूलकोट क्षेत्र के ग्राम झिरपांजरिया में पहली बार शबरी जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 19 से 23 फरवरी तक पांच दिवसीय श्री गीता रामायण सत्संग का आयोजन किया गया है। सत्संग में पाल आश्रम के बापूजी के नाम से प्रसिद्ध संत गोपाल चैतन्य महाराज प्रवचन दे रहे हैं। वे लक्ष्मण चैतन्य महाराज के शिष्य हैं। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को भव्य शोभायात्रा और कलश यात्रा से हुई। कमलखेड़ा से ग्राम बोरी होते हुए झिरपांजरिया तक बाइक रैली निकाली गई। साथ ही ग्राम बोरी से झिरपांजरिया तक लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तक कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में करीब 400 आदिवासी महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश रखकर नंगे पैर चलीं। धार्मिक गीतों के साथ सभी श्रद्धालु सत्संग स्थल पर पहुंचे। इस आयोजन में ढाई हजार से अधिक आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में 23 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक प्रवचन होंगे। देखिए शोभायात्रा की तस्वीरें-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *