भिलाई| शब्दोत्सव अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में भिलाई के युवा कवि नितेश ठाकुर ने अपनी सशक्त प्रस्तुति से शहर और प्रदेश का मान बढ़ाया। मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रचनाकारों के बीच मंच साझा करते हुए उन्होंने अपनी मुक्तक गजल “वो पास ही खड़े रहे, मैं दूर ढूंढता रहा…” तरन्नुम में प्रस्तुत की, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम में वरुण आनंद, अभिसार गीता शुक्ल, तेज प्रताप पांडे, पारुल सिंह नूर, कीर्ति दहिया तथा शिवांश त्यागी जैसे प्रतिष्ठित कवि उपस्थित रहे।


