शरद महोत्सव में गोल्डन वॉयस मोहम्मद रफीक नाइट्स का आयोजन:गायकों ने बिखेरे सुरों के जादू, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

धौलपुर नगर परिषद की ओर से आयोजित शरद महोत्सव 2024 के अंतर्गत शनिवार रात गोल्डन वॉयस मोहम्मद रफीक नाइट्स का आयोजन किया गया। जिसमें सुरों के कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखरे। नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने कहा कि शरद महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक मंच प्रदान करना है। जिसमें सभी अपनी प्रतिभाओं को लोगों के सामने दिखा सकें। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर और स्वच्छ रखने में नगर परिषद का सहयोग करें। हमारा प्रयास है कि हम सीमित संसाधनों के बीच शहर में बेहतर व्यवस्था कायम कर सकें। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद विजय उदैनियां ने बताया कि शरद महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाई और पहली बार आयोजित हुए मिस्टर शरद धौलपुर में युवाओं का जुनून सर चढ़कर बोला है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से शहर की प्रतिमाओं को एक अच्छा प्लेटफार्म मिलता है। जिससे उनकी प्रतिभाओं में भी निखार आता है। महोत्सव के दौरान आयोजित गोल्डन वॉयस कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने मोहम्मद रफी के गाने सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर मंच का संचालन रंजीत दिवाकर और अनिल मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में मोहम्मद जाकिर हुसैन, रूप सिंह राणा, पूजा नरसल, संतोष राजपूत, प्रभात मुखर्जी, प्रणब मुखर्जी, आकाश चंदेला और कमल सिंघल मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *