शराबी को सड़क पर पटक कर लोगों ने पीटा:व्यापारियों को गालियां दी रहा था, मुंह और नाक से आने लगे खून

भरतपुर के आरबीएम अस्पताल के चौराहे पर एक शराबी ने जमकर उत्पात मचाया। शराबी ने राहगीरों को गालियां दी। जिसके बाद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। व्यक्ति ने नशे में गाड़ियों को भी रोका। पिटाई के बाद व्यक्ति के मुंह और नाक से खून आने लगे। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। रास्ते से निकल रहे एक युवक ने शराबी की पिटाई का वीडियो बना लिया। लोगों ने लात घूसों से शराबी को पीटा
रवि निवासी हाउसिंग बोर्ड ने बताया कि घटना आरबीएम चौराहे की है। कल देर शाम जब वह रास्ते से जा रहा था तो, कुछ लोग और एक महिला एक व्यक्ति की लात घूसों से पिटाई कर रहे थे। जिसका उसने वीडियो बना लिया। व्यक्ति शराब के नशे में धुत था। वह लोगों को गालियां दी रहा था। लोगों ने पहले उसे काफी समझाने की कोशिश की लेकिन, वह नहीं माना। शराबी ने जमकर मचाया उत्पात जब शराबी आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को गालियां देता रहा तो, मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने उसे सड़क पर पटक कर लातों से मारा। व्यक्ति के मुंह और नाक से खून आने लगे। जब कुछ लोगों ने पुलिस को बुलाने को कहा तो, लोगों ने शराबी को छोड़ा। जिसके बाद व्यक्ति रास्ते से निकल रही गाड़ियों को रोकने लगा। कुछ देर बाद वह वहां से चला गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *