शराबी पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब:चेहरा 50 प्रतिशत झुलसा, झगड़े के बाद बाजार से खरीदकर लाया था

भरतपुर में शराबी पति ने घर में पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। महिला का चेहरा करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गया, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शराब पीने और काम नहीं करने की बात पर झगड़े बाद आरोपी बाजार से तेजाब खरीदकर लाया था। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया। घटना मथुरा गेट थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11 बजे की है। कमाने को लेकर होता था विवाद परिजनों के अनुसार आरोपी व्यक्ति शराब पीने का आदी है और कोई काम नहीं करता। पत्नी उसे कमाने के लिए कहती थी, इसी बात पर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा और आरोपी मारपीट करता था। थी। घटना वाली रात भी वह नशे में घर पहुंचा। पत्नी ने काम करने की बात कही तो विवाद बढ़ गया और आरोपी ने पहले मारपीट की। बाजार से लाया तेजाब, फिर किया हमला मारपीट के बाद आरोपी कुछ देर के लिए घर से बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद वह बाजार से तेजाब लेकर लौटा और दोबारा झगड़ा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने पत्नी को मायके जाने के लिए कहा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब चेहरे पर गिरने से वह बुरी तरह झुलस गई। परिजन सुबह हॉस्पिटल लेकर पहुंचे घटना का पता सुबह परिजनों को लगा, जिसके बाद घायल महिला को तुरंत आरबीएम अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसका चेहरा करीब 50% तक झुलस गया है और उपचार जारी है। पुलिस बोली – शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि अभी तक थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पीड़िता के बयान लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *