शराब के नशे में ग्रामीण ने पीया जहर, गई जान

अंबिकापुर | शराब के नशे में धुत एक ग्रामीण ने कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ग्राम कुंजनगर विश्रामपुर निवासी 60 वर्षीय गोपाल राम साहू शुक्रवार को शराब के नशे में घर पहुंचा। घर के एक कमरे में पहुंचा और वहां रखा कीटनाशक पी लिया। परिजनों को इसके बारे में तब पता चला जब कीटनाशक के प्रभाव से उसकी तबीयत खराब हुई। वह उल्टी कर रहा था। परिजन पहुंचे तो पास में कीटनाशक की शीशी खुली पड़ी थी और उसके मुंह से तीखी गंध आ रही थी। परिजन उसे मेडिकल कालेज अस्पताल ले गए जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *