छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शराब के नशे में हुए विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी के गांव भंवरचुवा में बुधवार दोपहर की घटना है। महेश यादव (55) और गंगाधर यादव (35) एक साथ शराब पी रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नशे में धुत गंगाधर यादव ने आवेश में आकर डंडे से महेश के सिर पर कई वार किए। इन हमलों से महेश की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आए बेटे पर भी किया हमला बीच-बचाव करने आए मृतक के बेटे नंदलाल यादव पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। घायल नंदलाल को बसना उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच कर सबूत जुटाए। हत्या में इस्तेमाल डंडे को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी गंगाधर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।


