जांजगीर| बलौदा पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने और विरोध पर मारपीट के आरोप में गोपी पाटले (30) व जग्गू पाटले (24) निवासी बुचीहरदी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। निकेश कुमार सुमन ने 6 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई कि दोनों ने गांव में पैसे मांगे, मना करने पर पुरानी रंजिश बताकर गालियां दीं, धमकी दी और हमला कर चोट पहुंचाई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर दोनों को पकड़ लिया।


