शराब ठेके पर वारदात:पासवर्ड देखकर छीना फोन, निकाले 15 हजार

लुधियाना| शहर में ऑनलाइन पेमेंट के जरिए ठगी का नया तरीका सामने आया है। हैबोवाल के वेटरनरी शॉप मालिक से दो युवकों ने गूगल पे पासवर्ड देखकर मोबाइल छीन लिया और उनके खाते से 15 हजार निकाल लिए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। पीड़ित विजय कुमार टैगोर नगर का रहने वाला हैं। उसकी वेटरनरी शॉप हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स में है। विजय ने बताया कि 7 मई को वह शाम को घर लौट रहा था। पुलिस लाइंस के पास शराब के ठेके से हाफ ली और उसकी पेमेंट गूगल पे से की। पेमेंट करते समय दो युवक पास खड़े थे, जिन्होंने उसका पासवर्ड देख लिया। इसके बाद उन्हीं दोनों युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। कुछ देर बाद विजय को पता चला कि उसके खाते से 15 हजार रुपए किसी दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर हो चुके हैं। जांच के बाद पुलिस ने एक आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया और उस से मोबाइल भी जब्त कर लिया है। पूछताछ में उसके साथी की पहचान हो चुकी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *