शराब दुकान कलेक्शन के 3.65 लाख सैल्समैन ने ही चुराए:कृषि मंडी इलाके में बीती रात हुई थी चोरी, हिरण मगरी थाना क्षेत्र का मामला

उदयपुर की हिरण मगरी थाना पुलिस ने बीती रात कृषि मंडी के सामने हुई चोरी के मामले में शराब दुकान पर काम करने वाले सैल्समैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोर से चोरी किए 3.65 लाख रुपए बरामद किए हैं। थानाधिकारी रविन्द्र सिंह चारण ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले गए। जिसके बाद संदिग्ध का पता किया। आरोपी शिवम पुत्र नागेन्द्र शाह निवासी मलीपुर थाना जिला चेनारी रोहतास बिहार हाल गायरियावास उदयपुर को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी मदनलाल चौधरी निवासी झरनो की सराय देबारी हाल सैल्समेन अंग्रेजी शराब की दुकान ने रिपोर्ट पेश की थी। इसमें बताया कि 13 फरवरी को रात 10:15 बजे वह बिक्री के 3.65 लाख रुपए का कलेक्शन लेकर स्कूटी से ठेके पर किसी काम से जा रहा था। पैसे स्कूटी की डिक्की में रखे हुए थे। साथ में अन्य सैल्समैन शिवम भी था। स्कूटी खड़ी कर काम से ठेके पर गए और वापस लौटे तब डिक्की में रखी राशि गायब मिली। सभी को अज्ञात चोरी द्वारा चोरी किए जाने का अंदेशा था। इधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता लगा कि दूसरे सैल्समेन शिवम ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *