सीहोर में ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। न्यायालय ने सोमवार को इन चालकों पर कुल 42,600 रुपए का जुर्माना लगाया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको की ब्रीथ एनालाइजर से वाहन चेकिंग एवं यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। पुलिस शहर भर में वाहन चेकिंग अभियान चला रखी है, जिसके दौरान पिछले सप्ताह रात में चेकिंग में कुछ वाहन चालकों को नशे में पाया गया। इन वाहनों में स्कूटी (MP37-ZF-2109), मोटरसाइकिल (MP37-MK-5784), पल्सर मोटरसाइकिल (MP37-ZD-0816) और बुलेट मोटरसाइकिल (MP37-MW-0144) शामिल थे। इन सभी चालकों का मेडिकल परीक्षण जिला चिकित्सालय में कराया गया और उन पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। चालकों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन पर जुर्माना लगाया गया।


