तीन मजदूरों ने दिन के समय एकसाथबैठकर शराब पी। दो के बीच कहासुनी हुई।रात को सोते समय दूसरे मजदूर ने अपनेसाथी की लोहे के पाइप से सिर पर वार करहत्या कर दी। सूचना मिलने पर सीओ अमरजीत चावला, थानाधिकारी रोहितचौधरी सहित पुलिस की टीम मौके परपहुंची।मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएलकी टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया। इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई 16 बीडीनिवासी धन्नाराम नायक ने हत्या का मामलादर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी युवक कोराउंड अप कर लिया।थानाधिकारी रोहित चौधरी ने बताया कि18 केजेडी फांटे के पास सियासर चौगानके सरपंच खलील पड़िहार की सीसी ब्लॉककी फैक्ट्री है। उसकी फैक्ट्री में तीन युवकरहते थे। मंगलवार को फैक्ट्री में छुट्टी थी।इस पर सुबह 11 बजे धन्नाराम, उसकाचचेरा भाई जगदीश और राजू बावरी नेशराब पार्टी की। जगदीश और राजू के बीच इस बीच झगड़ा हो गया।धन्नाराम ने दोनों को छुड़वाया। वहां से अलग कर कमरे पर भेज दिया। शाम को 6.30 बजे जगदीश और राजू ने फिर शराब पीकर झगड़ा शुरू कर दिया। उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ। रात को जब जगदीश सोगया तो राजू ने लोहे के पाइप से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी।जगदीश श्रीगंगानगर के हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र के दुल्लापुरी गांव का रहने वाला था।वह अपने चाचा के लड़के साथ फैक्ट्री में काम करता था। आरोपी राजू बावरी भीवहीं रहता था। मामला दर्ज कर आरोपीयुवक राजू बावरी को राउंड अप कर लियाहै। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। गुरुवार को पोस्मार्टम करवाया जाएगा।


