शराब पीने से 3 लोगों की मौत का मामला:पुलिस ने शराब का ठेका किया सील,422 बोतलें की जब्त,सेंपलिंग रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पंजाब के लुधियाना के नूरवाला रोड स्थित संन्यास नगर में बुधवार रात देसी शराब पीने से 3 लोगों की मौत हो गई। परिजनों को संदेह है कि मौत का कारण जहरीली शराब है। इस केस में थाना जोधेवाल की पुलिस ने शराब के ठेके को सील कर दिया है। 422 बोतलें पुलिस ने की जब्त वहीं 422 बोतलें शराब की जब्त की है। शराब की इन बोतलों की सेंपलिंग होने के बाद विभागीय रिर्पोट जारी होगी जिस उपरांत पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस ने अनिल कुमार के बयानों पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। CP स्वपन शर्मा बोले-शराब तस्करों पर भी पुलिस की पैनी नजर जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने आज प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि मामले बेहद गंभीर है। शराब के ठेके को सील करके कुछ बोतलें जब्त की है। जिनके सेंपल टेस्ट होंगे जो भी व्यक्ति इस मामले में आरोपी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। लोगों की जान से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। नशे तस्करों के साथ-साथ अब पुलिस शराब तस्करों पर भी पैनी नजर बनाए है। तीन लोगों ने साथ बैठकर पी शराब
शराब पीने के बाद मरने वालों की पहचान संन्यास नगर निवासी 40 वर्षीय रिंकू, देबी और मंगू के रूप में हुई है। मृतक रिंकू की भाभी पारो ने बताया कि रिंकू संन्यास नगर स्थित सरकारी स्कूल के पास खाली प्लॉट में दो अन्य लोगों के साथ शराब पी रहा था। शराब पीने के बाद तीनों बेहोश हो गए और उनके मुंह से झाग निकलने लगा। इसी तरह देबी और मंगू को भी डाक्टरों ने मृतक करार दे दिया था। आज तीनों मृतकों के परिजनों को भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने 1-1 रुपए की वित्तीय सहायता की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *