शराब भट्‌ठी के पीछे झाड़ियों में मिला व्यक्ति का शव, जांच

महासमुंद| जिला मुख्यालय से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 353 से सटे सितली नाला स्थित देशी शराब भट्टी के पीछे शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान क्लब पारा, वार्ड नंबर 26 निवासी हेमंत दीवान (45 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घर से निकलने के बाद नहीं लौटे वापस परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, हेमंत दीवान शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे, लेकिन रात भर वापस नहीं आए। शनिवार को कुछ जानकारों ने परिजनों को सूचना दी कि हेमंत का शव शराब भट्टी के पीछे झाड़ियों में पड़ा है। बताया जा रहा है कि हेमंत लंबे समय से शराब के आदी थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। सिटी कोतवाली पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
गौरतलब है कि सितली नाला स्थित यह शराब भट्टी क्षेत्र पहले भी विवादों में रहा है। कुछ महीने पहले ही इसी स्थान के पास एक नाबालिग सहित तीन युवकों ने मिलकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *