शव को लेकर मायके वालों ने लोहसिंघना थाना घेरा, कहा- एसडीओ को बचा रहा है प्रशासन

एसडीओ समेत चार पर मामला दर्ज मालूम हो कि सदर एसडीओ अशोक कुमार के विरुद्ध पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में लोहसिंघना थाना में शुक्रवार की शाम में कांड संख्या 235/24 धारा 109 (1), 124 ( 2 ), 251 (1), 86 ए, 127 ( 2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले के सूचक एसडीओ के साला राजू कुमार गुप्ता है। उसने एसडीओ समेत चार लोगों को आरोपी बनाया है। जिसमें एसडीओ के पिता दुर्योधन साव, छोटा भाई शिवनंदन कुमार एवं छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी का नाम शामिल है। साला के आरोप के मुताबिक यह पूरा मामला अवैध संबंध के चारों ओर घूम रहा है। मृतक के भाई ने उसके बहनोई अशोक कुमार का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध का आरोप लगाया है। भास्कर न्यूज | हजारीबाग हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी की मौत रांची के देव कमल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह 2:00 बजे हो गई। मौत के बाद रांची पुलिस की टीम वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजवाया। पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले अनीता का शव लेकर सीधे लोहसिंघना थाना पहुंच गए। शव लदा एंबुलेंस को खड़ा कर मुख्य गेट के पास 3:00 बजे से प्रदर्शन शुरू कर दिया। जो समाचार लिखे जाने तक जारी है। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि घटना के तीसरे दिन भी पुलिस प्रशासन के द्वारा किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। हमें संदेह है कि इस 3 दिनों में घटनास्थल से साक्ष्य भी मिटा दिया गया होगा। सभी लोगों ने सामूहिक रूप से अशोक कुमार समेत सभी आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग किया है। परिजनों का कहना है कि आम जनता अगर इस तरह की घटना को अंजाम देता तो उसकी गिरफ्तारी अब तक हो जाती ।प्रशासनिक अधिकारी होने के कारण गिरफ्तार नहीं किया गया। अनुमंडल में लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर थी उन्हीं पर पत्नी को सरकारी आवास में जलाने का आरोप है, बावजूद इसके प्रशासनिक चुप्पी से भरोसा उठ जाता है। जहां डीसी, कमिश्नर डीआईजी समेत कई अधिकारी आजू-बाजू में रहते हैं ।एक अधिकारी की पत्नी जली लेकिन शुभचिंतक बनकर भी कोई आगे नहीं आया।यह भी कहा कि एक एसडीओ के घर में उसकी पत्नी को जलाया गया और आसपास में सभी वरीय पदाधिकारियों का आवास है क्या उन्हें भनक तक नहीं लगी। हमें संदेह है कि हजारीबाग प्रशासन भी गुनहगार का सहयोग कर रहा है। एसडीओ के गुनाहों पर पर्दा डाला जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *