शशि थरूर ने पीयूष गोयल के साथ फोटो शेयर की:लिखा- मिलकर अच्छा लगा; दो दिन पहले कहा था- कांग्रेस को जरूरत नहीं तो विकल्प बहुत

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ की फोटो X पर शेयर की। तस्वीर में उनके साथ ब्रिटेन के ट्रेड सेक्रेटरी जोनाथन रेनॉल्ड्स भी नजर आ रहे हैं। शशि की ये पोस्ट तब सामने आई है, जब उनके और कांग्रेस पार्टी के रिश्तों में खटास की खबरें हैं। थरूर ने फोटो कैप्शन में लिखा- ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड स्टेट सेक्रेटरी जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ उनके भारतीय समकक्ष वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बातचीत करके अच्छा लगा। लंबे समय से रुकी हुई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) वार्ता फिर से शुरू हो गई है, जो बहुत स्वागत योग्य है। दरअसल, 23 फरवरी को ही शशि ने कहा था- मैं कांग्रेस में हूं, लेकिन अगर पार्टी को मेरी जरूरत नहीं है तो मेरे पास भी विकल्प मौजूद है। हालांकि थरूर ने पार्टी बदलने की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा था कि भले ही विचारों में अंतर हो, लेकिन वह ऐसा नहीं मानते। थरूर के पिछले 3 दिनों के कमेंट्स पढ़ें… रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी ने शशि थरूर की शिकायतों का कोई खास जवाब नहीं दिया। थरूर को यह महसूस हुआ कि राहुल इस मामले में कुछ भी करने को तैयार नहीं थे। केरल कांग्रेस के मुखपत्र की थरूर को नसीहत कांग्रेस मुखपत्र में लिखा- मोदी और ट्रम्प की मुलाकात कोई बड़ी उपलब्धि नहीं केरल कांग्रेस के मुखपत्र में थरूर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्री पर दिए गए बयान को भी निशाने पर लिया गया। संपादकीय में लिखा गया कि PM मोदी की और डोनाल्ड ट्रम्प की मुलाकात कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह सिर्फ छवि सुधारने का प्रयास है। एक तरफ कांग्रेस ने थरूर के बयान की आलोचना की तो केरल सरकार ने उनके विचारों का समर्थन किया। वहीं, प्रदेश कांग्रेस समिति (KPCC) अध्यक्ष के सुधाकरण ने सरकार पर आंकड़ों की हेराफेरी करने का आरोप लगाया। …………………………. शशि थरूर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ‘इंडिया अलायंस बना,तब साफ था राज्यों में काम नहीं करेगा’:शशि थरूर बोले- मेरा मंदिर जाना मेरी पार्टी, या कोई पार्टी तय नहीं करेगी जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्र सरकार के बजट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- एक लाख रुपए महीना कमाने वाले व्यक्ति को इस बजट में राहत दी गई है, लेकिन जब लोगों की जेब में पैसा ही नहीं है। वह टैक्स कहां से पे करेंगे। उन्होंने कहा- रोजगार तलाशने वालों के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं है। केंद्र सरकार सिर्फ कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इस दौरान उन्होंने कुंभ, इंडिया अलायंस समेत तमाम विषयों पर अपने विचार रखे। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *