भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री लक्ष्मी नारायण राग सभा सोसायटी की कार्यकारिणी की बैठक चेयरमैन सुदर्शन कपूर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधान सुधीर मेहरा, सचिव लाजपत राय खन्ना ने विशेष तौर से भाग लिया। बैठक में 1 से 4 मार्च तक श्री दुर्ग्याणा मंदिर स्थित वेद कथा भवन में करवाए जा रहे सालाना 121वें राग संगीत सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। उक्त सम्मेलन में नामवर कलाकार देश भर से भाग ले रहे हैं। कपूर ने बताया कि शहनाई वादन भास्कर नाथ, वोकल पर विश्वनाथ, वाईलन पर संगीता शंकर, वोकल पर सरुती मराडे हाथ अजमाएंगी। जबकि हरमोनियम पर जाकिर डोलपुरी, तानपुरा पर माजिद खान, िसतार एवं सरोत जुगलबंदी पर लक्ष्य मोहन तथा आशुष मोहन हाथ अजमाते हुए संगीत प्रेमियों को आनंदित करेंगे। इसी तरह तबला पर जयदेव शुचीमता व डेबुप्रिया बासुंरी बजाकर आनंदित करेंगे। बैठक में प्यारे लाल सेठ, रितु शर्मा, शरन अरोड़ा, विनोद सचदेवा, प्रदीप मेहरा, सुरिंदर दुग्गल एवं पंडित काले राम विशेष तौर से मौजूद थे।


